Home / Blog / Shubhanshu Shukala: शुभांशु शुक्ला

Shubhanshu Shukala: शुभांशु शुक्ला

शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री

फोटो सोर्स: Ahmedabad Mirror

आज शुभांशु शुक्ला किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं वे इसरो की ओर से ग्रुप कैप्टन के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारतीय वायु सेना पायलट, इंजीनियर और इसरो के अंतरिक्ष यात्री हैं.वे भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों में एक हैं।

वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का सफर करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं साथ ही 1984 में राकेश शर्मा के बाद इस कक्षा में यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनके इस यात्रा का अनुमानित बजट 500 करोड़ रूपए बताया जा रहा हैं।

वायु सेना मे पदार्पण

वे एक combat leader और अनुभवी टेस्ट पायलट हैं, और इनके पास विभिन्न प्रकार के विमान उड़ाने का अनुभव हैं, वे ऐसे विमान जिन्हें उड़ाने का अनुभव है — (Su-30 MKI , MiG-29 , जगुआर, हॉक , डोर्नियर 228 , और An-32) उन्हे लगभग 2,000 घंटों का उड़ान अनुभव है। https://www.livehindustan.com/national/shubhanshu-shukla-return-axiom-mission-4-returning-home-after-18-days-mission-from-iss-live-blog-201752563610910.html

अंतरिक्ष कार्यक्रम

वर्तमान में आप अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम स्टेशन (ISS) के लिए चल रहे Axiom Mission 4 के मिशन पायलट के रूप में कार्यरत हैं। यह मिशन, नासा, स्पेस एक्स और इसरो के बीच एक सहयोगी मिशन है जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष उड़ान सहयोग को मजबूत करना है।

25 जून 2025 को यह मिशन 2:31 EDT (06:31 UTC; 12:01 IST) पर फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलता पूर्वक लॉन्च हुआ।

जीवन परिचय

०इनका जन्म 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश के हुआ था,

० अध्ययन – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,

० राष्ट्रीय रक्षा अकादमी

० विवाह कामना मिश्रा से हुआ है,जो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं, और एक बेटा है।

० अपने फुरसत के समय में शारीरिक व्यायाम करना और विज्ञान से जुड़े किताबें पढ़ना पसंद करते हैं।

एक्सिओम मिशन 4

“नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या शानदार सफर है! हम 41 साल बाद एक बार फिर अंतरिक्ष में हैं। यह एक अद्भुत यात्रा है। हम पृथ्वी का चक्कर 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से लगा रहे हैं। मेरे कंधों पर बना तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूँ। मेरी यह यात्रा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की शुरुआत नहीं, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूँ कि आप सभी इस यात्रा का हिस्सा बनें। आपकी छाती भी गर्व से फूल जाए… आइए, मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें। जय हिन्द! जय भारत!”- शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष से राष्ट्र को संबोधित पहला संदेश””Orbiting The Earth. Jai Hind, Jai Bharat”: Shubhanshu Shukla’s Space Message”. www.ndtv.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि:2025-06-25

सोर्स: NDTV, विकिपीडिया, इसरो ऑफिसियल साइट

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *